Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी 2023-24 आगाज़- 2’ का हुआ आयोजन

आष्टा /किरण रांका

शुजालपुर रोड पर स्थित देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘आगाज़ -2’ 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने किंडरगार्डन से प्राइमरी विंग में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को कन्वोकेशन ड्रेस में डिग्री देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत प्री – प्राइमरी कॉर्डिनेटर विनीता टिलवानी ने अभिभावकों के लिये ओरियंटेशन सेशन लिया। जिसका उद्देश्य अभिभावकों के सहयोग से छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है। इस अवसर पर यूकेजी के बच्चों ने मंच संचालन, नृत्य, गायन तथा बैंड, की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा ने कहा कि “बच्चों के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन, श्रेष्ठ, सृजनात्मक विचारों का प्रभाव होता है तथा बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए अभिभावकों तथा शिक्षकों को अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री ध्रुवकुमार तिवारी, श्री मति वंदना त्रिपाठी (न्यायिक मजिस्ट्रेट),श्री आशीष त्रिपाठी (एडीओपी) श्रीमती पायल अली,सैय्यद आदिल अली, डॉ संगीता सिन्हा, श्री बहादुरसिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका पायल हाड़ा ने किया।