ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन- सरिस्का जिला अलवर
राजस्थान
दिनांक 20 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान-न्यूज़ हैडलाइन-
जंगल में चीते लेपर्ड ने लंगूर का किया शिकार।
समाचार विस्तार से
(माचाड़ीअलवर):-सरिस्का बाध परियोजना में लेपर्ड (चिते) ने लंगूर का शिकार किया। मंगलवार शाम को सफारी के दौरान पर्यटक इस दृश्य को देख काफी खुश नजर आए। पर्यटकों के लिए मौसम भी एकदम खुशनुमा हो गया है। होली पर्व के पहले ही पर्यटक सरिस्का जंगल घूमने वन्य जीवों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। नेचर गाइड अर्जुन लाल ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना में इन दिनों लेपर्ड (चितो) की साइटिंग हो रही है। लेपर्ड(चिते) ने शाम की सफारी के दौरान मार्ग में एक लेपर्ड(चिते)की ओर से लंगूर का शिकार करते देखा। पर्यटकों ने अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो कैद की।
लंगूर बैठा था रोड के किनारे
पर्यटकों के अनुसार रोड के किनारे लंगूर बैठा था। अचानक एक लेपर्ड(चिते) ने आकर लंगूर पर हमला बोल दिया। लंगूर ने काफी बचने की कोशिश की और रोड पार भी कर गया, लेकिन लेपर्ड (चिते) ने छलांग लगाकर लंगूर पर झपट पड़ा और उसे मुंह में दबोचकर शिकार कर जंगल में एक पेड़ पर चढ़ गया। जहां जिप्सी चला रहे राजू जयराम ने अपनी जिप्सी को रोक लिया और पर्यटक यह दृश्य देखकर काफी खुश हुए। जिसमें दिल्ली से आए पर्यटकों ने सरिस्का बाघ परियोजना में घूमने का आनंद लिया और सरिस्का की सराहना की।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है