
लोकेशन= कोतमा, जिला अनूपपुर एमपी
रिर्पोट= निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर
अनूपपुर 21 मार्च 2024/ जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर, कोतमा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध आयोजन किए गए। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत टांकी, पयारी नं. 02 में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने तख्ती लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता को मताधिकार का जो अमूल्य अधिकार प्राप्त है उसका प्रयोग मतदान दिवस पर हर मतदाता मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने कर्तव्य के रूप में निभाए, जिससे प्रजातांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो सके। जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत पिपरिया, ग्राम पंचायत बैहाटोला, ग्राम पंचायत पैरीचुआ में भी मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है