Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन- ग्राम माचाड़ी, जिला अलवर राजस्थान
दिनांक 21 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
न्यूज़ 24/7 इंडिया

-न्यूज़ हैडलाइन-
-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-प्राचीन काल में
अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के माली बांस रैणी चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के पांचवें दिन श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षित बने भरत लाल सैनी व उनकी पत्नी बत्तो देवी ने पूजा अर्चना की उसके बाद कथा वाचिका श्रीमती प्रेमलता शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें कथा वाचिका श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने जड़ भरत जी की कथा व उनके जीवन का वर्णन, परशुराम जी की कथा,शगर जी की कथा, गज और ग्राहा की कथा,श्री राम जी और श्री कृष्ण जी के जन्म और नंद उत्सव आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।कथा के दौरान राजगढ़ कार्य का उद्घाटन कर रैणी ओर जाते समय माचाड़ी रैणी चौराहे पर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार ललित यादव,मंत्री टीका- राम जूली,जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा,विधायक मांगीलाल मीणा, पप्पू भाई सहित अनेक कांग्रेस नेताओं का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। भागवत के दौरान मंत्री टीकाराम जूली विधायक मांगीलाल मीणा ने अपने मुखारविंद से भजनों की कड़ी सुनाई और लोकसभा उम्मीदवार ललित यादव को सुदामा का नाम देकर चने भेंट किये और लोकसभा चुनाव में ललित यादव को ज्यादा से ज्यादा मत देकर जिताने की बात कही और कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किए हैं वह कार्य भाजपा अपने कार्यकाल में नहीं कर सकती। भाजपा पार्टी वोटरों को भ्रमित कर रही है। अतः वोटर भाजपा की बातों में भ्रमित न होकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर ललित यादव को चुनकर विजय का ताज पहनावे।इस अवसर पर सरपंच पति आनंद सिंह,मास्टर हीरालाल सैनी,रघुवीर सैनी,कालूराम सैनी,पप्पू सैनी,मनोज सैनी,प्रेमचंद सैनी,कमलेश सैनी,उमराव सैनी, ओम प्रकाश सैनी,नागराज शर्मा,राजू भाई,लक्ष्मी नारायण सैनी, प्यारेलाल सैनी, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।