Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कन्हवारा में फर्जी बीपीएल कार्ड के जरिए आंगनबाड़ी में नियुक्ति का मामला, जिला प्रशासन मूक..सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

*कन्हवारा में फर्जी बीपीएल कार्ड के जरिए आंगनबाड़ी में नियुक्ति का मामला, जिला प्रशासन मूक..सीएम हेल्पलाइन में शिकायत*
…………………………………….

कटनी. जिले के कन्हवारा ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में फर्जी बीपीएल कार्ड लगाकर नौकरी प्राप्त करना का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी अनुसार सपना नामदेव पति विनय नामदेव 2017- 18 में अपने मौसी के लड़के बलीराम दर्जी के बीपीएल कार्ड में पंचायत प्रशासन की मिलीभगत से काट छांट करके अपना और अपने पति विनय नामदेव का नाम जुड़वा लिया था ताकि उसे आगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु बीपीएल कार्ड के 10 नंबर अतरिक्त मिल जाए और हुआ भी ऐसा ही।जिससे वो कन्हवारा में कार्यकर्ता के रूप पदस्थ हो गई।
जब गांव के ही मुकेश पाटकर को शंका हुई तो उन्होंने दस्तावेज इकट्ठे कर मामले की शिकायत 22,01, 2024 को कलेक्टर कटनी में दर्ज कराई । शिकायत करने के बावजूद भी सपना नामदेव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । तब आवेदक मुकेश ने आज मध्य प्रदेश सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई है जिसका शिकायत नंबर 26546849 हैं। श्री पाटकर ने सपना नामदेव की नियुक्ति निरस्त कर कार्यवाही की मांग की है।
बहरहाल अब देखना यह है की सपना नामदेव मामले में क्या होता है ।