*बेल वेदर स्कूल फीस घोटाले की शिकायत पहुंची बल्लभ भवन, ओबीसी महासभा ने उपसचिव को भेजी शिकायत*
…………………………………….
कटनी. बेलवेदर इंटर नेशनल स्कूल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। कटनी ओबीसी महासभा के सदस्यों ने बेल वेदर स्कूल प्रबंधन द्वारा गरीब अभिवावकों का पैसा न लौटने की शिकायत स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव महोदय भोपाल को भेज न्याय की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बेल वेदर स्कूल प्रबंधन आरटीई के नियमों को ताक पर रखकर बेजा वसूली अभियान चला रहा है । जिसकी जांच जिला प्रशासन द्वारा जारी है.. का लगातार आश्वासन दिया जा रहा है पर धरातल में ऐसा कुछ भी प्रतीत नही हो रहा हैं। ज्ञात हो कि विगत दिनों ही ओबीसी महासभा ने कलेक्टर कटनी को ज्ञापन प्रेषित कर बेल वेदर स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग की थी। शहर की जागरूक जनता भी लगातार सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत कर रही है पर उक्त स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही नगण्य हैं।





More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका