लोकेशन- जयपुर राजस्थान
दिनांक 24 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर – प्रियंका माली
मोबाइल-6376835017
वीके आई, रोड नंबर 17,
वार्ड नंबर 5, जयपुर
समाचार विस्तार से
22 मार्च 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रताप बस्ती का फागोत्सव कार्यक्रम हनुमान वाटिका,रोड़ न.17 वीकेआई में मनाया गया।यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष प्रत्येक बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ मनाता है,जिसका उद्देश्य परिवारों में संस्कार व एकजुटता और बिखरे हुए समाज को समरस समाज बनाना है। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के बन्धु, माताएं, बहिनें सभी आमंत्रित रहते हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्याधर भाग कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ज्योतिषी ने कार्यक्रम में पधारे बच्चे माताएं, बहिने व पुरुषों को अलग-अलग खेल खिलवाये और सभी को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता महानगर सद्भाव बैठक प्रमुख श्री राजेन्द्र सिंह जी ने पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। उन्होंने परिवार प्रबोधन व नागरिक कर्तव्य विषयों को स्पष्ट किया। सभी बच्चों, माताओं, बहिनों ने चंग, ढप व बांसुरी की धुनों पर नृत्य किया । अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आंनद लिया




More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल