लोकेशन- ग्राम माचाड़ी, जिला- अलवर, राजस्थान
दिनांक 23 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर
-न्यूज़ हैडलाइन-
माचड़ी कस्बे में शिव मन्दिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन श्रीकृष्ण के जीवन व उनकी लीला आदि के बारे में दी जानकारी ।
-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के माली बांस रैणी चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन परीक्षित बने भरत लाल सैनी व उनकी पत्नी बत्तो देवी ने पूजा अर्चना की उसके बाद कथा वाचिका श्रीमती प्रेमलता शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें कथा वाचिका श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने कथा में श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया जिसमें अधासुर,बकासुर,तृणावर्त का उद्घार किया ओर राधा जी से प्रथम भेंट की तथा यमुना जी को काले नाग से मुक्त किया श्री कृष्ण का मथुरा जाना तथा मथुरा में धनुष का खंडन करना व कंस वध करना,जरासंध से 17 बार युद्ध कर 18वीं बार में द्वारका का निर्माण किया कथा में श्रीकृष्ण रूक्मणी विवाह व सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया अंत में अमर कथा व सुखदेव विदाई आदि को विस्तार से बताया गया। कस्बा निवासी मनोज सैनी व श्रीनारायण सैनी ठेकेदार ने बताया की आज 24 मार्च रविवार को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ भंडारा किया जाएगा।कथा के दौरान मास्टर हीरालाल सैनी,रघुवीर सैनी,कालूराम सैनी, पप्पू सैनी, मनोज सैनी,प्रेमचंद सैनी, कमलेश सैनी,उमराव सैनी,ओम प्रकाश सैनी, नागराज शर्मा,राजू भाई,लक्ष्मी नारायण सैनी, प्यारेलाल सैनी, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है