*थाना कुठला पुलिस ने आचार संहिता के दौरान साडियो से भरा ट्रक पकड़ा*
*76 लाख रुपये की साडिया की जप्त*
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टिकरवारा चैक पोस्ट मे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए चैकिंग की जा रही थी जो ट्रक क्र GJ16AV9425 टाटा 1215 को रैण्डमली रोककर चैक किया गया गया जो ट्रक चालक द्वारा आजमगढ़ के महु से नागपुर की ओर साडियाँ लेकर जाना बताया जिसमें प्रथम दृष्टया करीब 15 हजार साड़िया जो करीब 76 लाख 82 हजार रुपये की होना पाया गया गया । चूकी आचार संहिता लगी होने व ट्रक में बड़ी तादात में साडिया भरी होने से प्रक्रिया का पालन करते हुए धारा 102 Cr.PC के तहत जप्त कर डीसीसी समिति को भेज दिया गया है । पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में यह पाया गया कि साड़ियो के जो बिल थे वह अलग अलग व्यक्तियों के नाम पर पाये गए जो अलग अलग शहरों के होना पाये गये हैं। प्रकरण को डीईसी समिति के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत कर दिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें सउनि श्यामनारायण सिंह, प्र.आर. भगवत चौधरी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।
रिपोर्टर संदीप शर्मा के साथ सुशील मिश्रा की रिपोर्ट 

More Stories
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत
कटनी में ‘चक्रवृद्धि जल कर’ पर बवाल: नागरिकों ने बताया असंवैधानिक, वापसी की उठी मांग
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई* वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं