*कन्हवारा में बिना स्ट्रा -रीपर के हार्वेस्टर से हो रही गेहूं कटाई, प्रतिबंध की उड़ रही धज्जियां*
…………………………………….
कटनी . जिले में गेहूं कटाई चरम पर है ऐसे में बाहर से आने वाले हार्वेस्टर संचालक देहात की तरफ रुख कर रहे है। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर मन मर्जी रूप से रुपए वसूले कर रहे हैं और तो और जिले में प्रतिबंध होने के बावजूद भी बिना स्ट्रा -रीपर (भूसा बनाने वाली मशीन) के फसल कटाई में लग गए है । ऐसे में गौ वंश पर भी भोजन का खतरा पैदा हो रहा है । किसान अपनी फसल कटाई के बाद डंठलों में आग लगा देते है जिससे भूसा भी नही बन पाता और आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में हार्वेस्टर मालिक को दो अग्निशमन यंत्र जो चालू अवस्था में हो तथा अन्य सुरक्षा संबंधी सामग्री रखनी होती हैं परंतु सभी नियमों को ताक पर रख कर अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों खमतरा , पोड़ी, पिलोजी, दिठवारा, जोबी, पूछी, बिस्तरा , बड़ेरा, कैलवारा, पटवारा, जैसे छोटे गांवों में भी धड़ल्ले से गेहूं कटाई की जा रही है। जिले में पशु पालकों के लिए भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग को भी सतत निरीक्षण करना चाहिए और एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन कराना चाहिए।

More Stories
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज