भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान
भिंड : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भिंड ग्रामीण मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे ग्राम पंचायत कचोगरा में सघन जनसंपर्क करते हुए अलग-अलग लाभार्थियों से संवाद हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं जिला उपाध्यक्ष शिवांकर मयूर भदौरिया ने संवाद करते हुए लाभार्थियों को केंद्र सरकार की किन-किन योजना का लाभ मिला है,इसकी जानकारी ली। युवा नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की पत्रक ग्रामवासियों एवं लाभार्थियों को दिए गए और ग्रामवासियों लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती संध्या राय के पक्ष में अपने मतदान देने की अपील की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पिछले लगभग 10 साल में मोदी की सरकार देश सेवा में लगी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है।
एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर मयूर भदौरिया ने कहा कि आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है, इसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है।उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्नी राजावत,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन भदौरिया,किशन भदौरिया,सुंदर भदौरिया,अनुराग शुक्ला,सौरभ भदौरिया,प्रदीप भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन