आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बस स्टैण्ड पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही, आरोपी से एक कार सहित लगभग 12 लाख का सामान जप्त, बस स्टैंड पुलिस एक्शन मोड में लगातार दूसरी बार क्रिकेट सट्टे का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल के मैच में लगवा रहा था दाव, लक्ष्य चक्रवर्ती नामक सटोरिया गिरफ्तार
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी
कटनी। आईपीएल सीजन शुरू होते ही क्रिकेट सट्टेबाजों का खेल भी शुरू हो चुका है। सट्टेबाज जहां पुलिस को चकमा देने के लिए नई-नई तकनीके इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाती फिर रही है। चोर पुलिस के इस खेल में बस स्टैंड चौकी पुलिस बड़ी मारती दिखाई दे रही है। एक सप्ताह के अंदर बस स्टैंड चौकी पुलिस ने दूसरी बार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात बस स्टैंड चौकी पुलिस ने क्रिकेट सट्टे में लिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही कार्यवाही के क्रम में बस स्टैंड परिसर में कर के अंदर बैठकर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मुकाबले में क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि आईपीएल सीजन शुरू होते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा क्रिकेट सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में बस स्टैंड चौकी पुलिस द्वारा सटोरियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 1 अप्रैल की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघाई कॉलोनी बरही रोड गुरुनानक वार्ड निवासी 32 वर्षीय लक्ष्य पिता राकेश चक्रवर्ती बस स्टैंड परिसर में कार क्रमांक एमपी 34 का 2640 में बैठकर क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। घेराबंदी करके आरोपी स्टोरी लक्ष्य चौरसिया को मोबाइल फोन के जरिए मुंबई इंडियंस एवं राजस्थान रॉयल्स के मैच में हार जीत का दाम लगवाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से 5300 नगद एक चार पहिया वाहन, दो सैमसंग मोबाइल फोन लाखों रुपए के हिसाब किताब की पर्ची बरामद की गई है। आरोपी के पास से कुल 11 लाख 65 हजार 3 सौ रुपए का माल बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
सटोरिए को पकड़ने में बस स्टैंड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दीपेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनु त्रिपाठी, आरक्षक सौरभ तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’