Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्पोर्ट्स डे एवं कल्चरल डे के बारे में आर.एच.आई. मैग्नीष्ठा एवं इनाया फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को दी जानकारी।

लोकेशन- गांव- माचाड़ी,
जिला- अलवर, राजस्थान,

(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के तिजारा ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे आर.एच.आई. मैग्नीष्ठा एवं ईनाया फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला स्पोर्ट्स डे एवं कल्चरल डे के रूप में आयोजित की गई। कार्यशाला में पहले दिन खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें चम्मच दोड़,रस्साकशी,म्यूजिकल चेयर जैसे खेल आयोजित हुए। जिसमे छात्रा वर्ग मे पहला पुरस्कार काव्या दूसरा पुरस्कार पूर्वी और तीसरा पुरस्कार अंकिता को एव छात्र वर्ग मे पहला पुरस्कार सुमित कुमार,दूसरा पुरस्कार शिवा एवं तीसरा पुरस्कार हरीश कुमार को दिया गया।इस अवसर अध्यापकों को दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को उसके गोल्डन हावर्स मे दी जाने वाली सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला दूसरे दिन कल्चरलडे के रूप में मनाया गया। जिसमे बच्चों ने मत छुओ रे रंगीलो म्हारो डोलना तलवारों पे सर वार दिया योगा डांस और हम होंगे कामयाब जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आर एच आई कंपनी की एच. आर. एडमिशन ऐश्वर्या ने कहा कि कंपनी एवं ईनाया फाउंडेशन द्वारा पूरे राजस्थान में समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत बच्चों को जीटी बीटी,गुड टच,बैड टच,पॉस्को ऐक्ट,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं वो सराहनीय है।आर एच आई मैग्नीष्ठा कंपनी के एच एस हेड सुरेंद्र शर्मा ने कहा इनाया फाउंडेशन द्वारा करीब 11 साल से सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यक्रम से करीब 05 लाख लोगों को जागरूक किया जा चुका।निरंतर आम जन को सड़क सुरक्षा की जानकारी दिए जाने को एक मिशाल बताया। कार्यक्रम में कठपुतली डांस द्वारा भी संदेश दिया गया । दो दिन तक चलने वालीं कार्यशाला मे प्रतिभागियों को कंपनी के एच एस हेड सुरेंद्र शर्मा व एच आर एडमीन ऐश्वर्या द्वारा मेडल एवं ट्रोफी इत्यादि दे कर पुरस्कृत किया गया साथ ही विधालय स्टाफ मेंबर को भी सम्मानित किया गया। बाद में विधालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री और फल वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने आर एच आई कंपनी एवं ईनाया फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यो से सीख कर बच्चे समाज को एक नई दिशा देंगे जिससे दुर्घटनाओं के समय दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ती के जीवन को बचाने मे सहायता मिलेगी साथ ही समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम से सुरक्षित वातावरण बनेगा इस अवसर पर ईनाया फाउंडेशन के टीम मेंबर रोहित शर्मा,योगेन्द्र कुमार, अर्पण भट्ट, दीपक चौधरी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, सत्येन्द्र यादव, नेहा कम्बोज, सुनीता कुमारी मीना, सुमनलता , पुष्प कंवर , विनोद कुमार, प्रीति सहित विधालय के छात्र छात्राऐ और आम लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्टर- प्रदीप शर्मा,
तहसील- राजगढ़,
जिला -अलवर, राजस्थान।
मोबाइल-9461275294,