Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बरही पुलिस उमरिया जिले का फरार स्थायी वांरटी को बरही पुलिस ने चोरी गयी दो मोटर सायकिल सहित घटना के चंद घंटो बाद किया गिरफ्तार

बरही पुलिस
उमरिया जिले का फरार स्थायी वांरटी को बरही पुलिस ने चोरी गयी दो मोटर सायकिल सहित घटना के चंद घंटो बाद किया गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है दिनांक 01/04/2024 को सत्यनारायण वंशकार पिता संतोष वंशकार निवासी बरही के व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.क्यू. 1907 कीमती 60000 रुपये की चोरी हो जाने रिपोर्ट थानें दर्ज करायी थी एवं नगर परिषद बरही कार्यालय के सामने से मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.जी. 5715 कीमती 50,000के मोटर सायकिल चोरी होने की रिपोर्ट संजीव सिंह चंदेल ने दिनांक 02/04/2024 को दर्ज करायी थी जिसे बरही ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर चोरी गयी मोटर सायकिल की तलाश हेतु रवाना किया जो बरही कस्बा में एवं आस आस के गांवो मे मोटर सायकिल की तलाश की गयी।साथ ही सीसीटीवी केमरे शहर के खंगाले गये साथ ही मुखबिर सूचना पर संदेही रिंकू उर्फ दिनेश तिवारी पिता सुरेन्द्र तिवारी निवासी कुनिया से पूंछतांछ करने पर बताया कि मेरे व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से एक मोटर सायकिल चोरी की है जो कुनिया में मंदिर के पास छिपाकर रखी है । एवं नगर परिषद कार्यालय बरही के सामने से चोरी गयी मोटर सायकिल को श्री बाबू क्रेसर के पीछे छिपाकर रखा हूं आरोपी से दोनो मोटर सायकिले कुल कीमती 1,10,000बरामद कर आरोपी के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक विनोदकांत , सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव , वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

रिपोर्टर सुजीत परोहा बरही