Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा/किरण रांका
शहर के मानस भवन में बुधवार को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर भाजपा ने झंडा बैनर लगाए लेकिन झंडा लगाने वाले यहां भूल गए की आचार संहिता का पालन भी करना है शहर के कन्नौद रोड पर कई विद्युत पोल पर झंडा बैनर लगा दिए जो की आचार संहिता की श्रेणी में आते हैं।
दरअसल बुधवार को मानस भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए हैं साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
इधर भाजपा ने शहर के प्रमुख मार्गों पर झंडा बैनर भी लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता यह भी भूल गए की आचार संहिता का पालन करना है खुलेआम कॉलोनी चौराहा, कन्नौद रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत पोल पर भी बैनर लगा दिए जो की खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

मेरी जानकारी में नहीं है

एसडीम स्वाती उपाध्याय मिश्रा ने बताया है कि शहर में अगर कहीं शासकीय पोल पर झंडे लगे हैं तो यह आचार संहिता की श्रेणी में आता है कार्रवाई की जाएगी।

पहले ही हमने बैनर पोस्टर हटा दिए

सीएमओ राजेश सक्सेना ने बताया कि जैसे ही आचार संहिता लगी थी हमने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय भवन, विद्युत पोल से बैनर पोस्टर हटा दिए थे अगर आज के कार्यक्रम के दौरान कहीं विद्युत पोल शासकीय भूमि पर बैनर लगे हैं तो हटा दिए जाएंगे।