शिक्षा परिसरों के आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों की होगी सघन जांच
स्कूल कॉलेजो मे नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी होंगे जागरूकता कार्यक्रम
कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न
कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे शुक्रवार को जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति नार्को समन्वय तंत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खास तौर पर मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि स्कूल एवं कॉलेज परिसर के आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों की लगातार चैकिंग की जाये। उन्होने कहा कि युवा पीढी को खोखला करने के षडयंत्र में लगे ऐसे तत्वों के विरूद्ध ठोस और कारगर कार्यवाही के लिए पुख्ता सूचना तंत्र विकसित किया जाये। ताकि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
बैठक में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कार्यवाही करने और स्कूलों कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने शासकीय कन्या महाविद्याय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात से कहा कि वे गुलवारा में बने शासकीय कन्या महाविद्यालय के नव निर्मित भवन के सूचना पटल पर पुलिस कंट्रोल रूम और झिंझरी चौकी प्रभारी का मोबाईल नंबर और दूरभाष नंबर लिखवा दें। ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्राएं तत्काल पुलिस की सहायता ले सकें।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह सहित पुलिस के क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत
कटनी में ‘चक्रवृद्धि जल कर’ पर बवाल: नागरिकों ने बताया असंवैधानिक, वापसी की उठी मांग
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई* वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं