आदतन अपराधी अवैध कट्टे के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त में
रातभर चली काम्बिंग गश्त में हुई बदमाशों की चैकिंग

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा भय एवं शांति पूर्ण वातावरण बनाये एवं अवैध शस्त्रो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को काम्बिंग गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिस परिंपेक्ष्य में कुठला पुलिस ने चार स्थाई वारंटियो को पकड़ा साथ ही गुण्डा बदमाशों को चैक किया । दिनांक 05.04.2024 के रात्रि कुठला पुलिस को एक सूचना मिली कि ट्रांसर्पोट नगर पुरैनी मे लाला उर्फ मुकेश निषाद निवासी इन्द्रानगर का अवैध रुप से कट्टा लिए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जो लाला उर्फ मुकेश निषाद पिता लोकराज निषाद उम्र 24 निवासी इन्द्रानगर गली नं 06 थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा 315 बोर का तथा पेंट के दाहिने जेब मे रखे 315 बोर का जिंदा कारतूस को जप्त कर अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना की गई अपराधी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी भेजा गया है । कांबिंग गस्त के दौरान कुठला पुलिस द्वारा 4 स्थाई वारंटी तामील करने के साथ-साथ आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं थाना क्षेत्र के विभिन्न गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को चेक किया गया

विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव एवं अन्य स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से आरोपी को कट्टा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी


More Stories
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत
कटनी में ‘चक्रवृद्धि जल कर’ पर बवाल: नागरिकों ने बताया असंवैधानिक, वापसी की उठी मांग
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई* वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं