लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद
कुठला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी 1100 पेटी अंग्रेजी शराब
कटनी पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता एवं लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग
अभियान के दौरान कुठला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी कुठला पुलिस के द्वारा लमतरा बायपास पर वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 33 H 2007 को रोका जिसके चालक आमिर पिता शकील खान उम्र 20 साल निवासी विदिशा से पूछतांछ की गई जो बताया कि उक्त ट्रक में अग्रेजी शराब की 1100 पेटी कीमती करीब 1070500/ रुपये (9900 लीटर) की होना बताया जिससे शराब के संबंध में वैध कागजात चाहे गये जो उक्त शराब को सेहतगंज रायसेन से शहडोल ले जाना बताया व शराब के कागजात पेश किया जिसे चैक किया गया जो वैध दस्तावेज होने से ट्रक एवं चालक को बाद तस्दीक के जाने दिया गया ।

More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’