Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – पोरसा

नाना की तेरहवीं में बना रहा था रील, चल गई गोली और खत्म हो गया खेल

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक 25 साल का लड़का अपने हाथ में कट्टा लेकर रील बना रहा था इस दौरान कट्टे से गोली चली और युवक के सीने में जा लगी। घटना के बाद अस्पताल जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए लोग कई जोखिम उठा लेते हैं और कभी-कभी यह जोखिम खतरनाक साबित होते हैं। यह मंगलवार को पोरसा क्षेत्र में हुई घटना से समझा जा सकता है। यहां कट्टे के साथ रील बनाते समय युवक से गोली चल गई, जो उसी की छाती में लग गई। घटना के बाद युवक के घर वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पोरसा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, छतर के पुरा गांव में सोमवार को जयचंद सिंह तोमर के पिता की तेरहवीं का भोज था, जिसमें शामिल होने के लिए जयचंद सिंह का 25 वर्षीय भांजा मोनू पुत्र अतर सिंह सिकरवार निवासी खिटोरा, देवगढ़ भी शामिल हुआ था।
गोली मोनू के सीने में लगी और वह वहीं गिर गया। घटना के बाद तुरंत उसके घर वाले उसे पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे, खून से लथपथ मोनू की हालत देखकर पोरसा अस्पताल के डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिवारजन उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मोनू ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोनू को सेल्फी लेने और रील बनाने का शौक था। मंगलवार की सुबह उसे कहीं से कट्टा मिल गया, जिसके साथ वह सेल्फी ले रहा था और रील बना रहा था। रील बनाते समय जैसे ही मोनू ने कट्टा खुद की ओर घुमाया तभी, ट्रिगर तब गया और गोली चल गई।
रामचरण पुत्र हरश्चिचंद्र सिंह तोमर की सूचना पर पुलिस ने इस घटना को लेकर फिलहाल मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है। मोनू के पास कट्टा कहां से आया? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

पोरसा से दीपक सिंह की रिपोर्ट