Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दीपक सिंह की रिपोर्ट

मुरैना वासियों के लिए मुसीबत बनी चीता वीरा, इस बार नीलगाय को बनाया शिकार

कूनो अभ्यारण्य से भागी वीरा चीता ने रविवार को आसन नदी के जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया है. यह जंगल भी उसी क्षेत्र में पड़ता है, जहां दो दिन पहले वीरा ने बकरा-बकरी का शिकार किया था. हालांकि चीते को पकड़ने के लिए कूनो वन मंडल की ट्रैकिंग टीम के साथ मुरैना वन मंडल की टीम भी लगी हुई है, लेकिन चीता उनके हाथ नहीं आ रहा है. चीते की आमद से ग्रामीण भयभीत हैं. चीते के डर से न तो किसान अपनी फसल काटने खेतों में जा रहे हैं और ना ही चरवाहे अपने मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ जा रहे हैं. उधर डीएफओ ने चीते की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों से अपील की है

बताते हैं की वन विभाग की ट्रैकिंग टीम लगातार उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन चीता उसके हाथ नहीं आ रहा है. रविवार की सुबह वीरा ने नरहेला गांव के पास आसन नदी के जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया है. चीते की आमद से ग्रामीण दहशत में है. बीते तीन दिन से वीरा चीता की लोकेशन नरहेला गांव के आसपास आसन नदी के जंगल मे बताई गई है. जंगल में चीता लगातार जंगली जानवरों का शिकार कर रहा है. चीत