लोकेशन – जांजगीर
*व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने शिवरीनारायण चेक पोस्ट पहुंचकर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

*जांजगीर चांपा* 13 अप्रैल 2024/ व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने शिवरीनारायण चेक पोस्ट पहुंचकर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसटी टीम से चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को रूकवाकर जांच करने के निर्देश दिए। चेक पोस्ट पर तैनात टीमों को सजग एवं सर्तक रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा । व्यय प्रेक्षक ने चेक पोस्ट में संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया।
रिपोर्ट:केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।