Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह बड़े धूमधाम के साथ मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर 133 वी जयंती में उमडा जन सैलाब । 

लोकेशन – राजगढ़

 

राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह बड़े धूमधाम के साथ मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर 133 वी जयंती में उमडा जन सैलाब ।

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।माचाड़ी,रैणी,गढीसवाईराम,राजगढ़ सहित अनेक कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को विश्व रतन,संविधान निर्माता,स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री,बोधिसत्व महामानव डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। वहीं माचाड़ी,गढीसवाईराम,रैणी, राजगढ़ कस्बे सहित कस्बे के लगते हुए 8 -10 ग्रामों खेड़ा मंगल सिंह,परबेनी,बहडको,कानेटी,शेहरा, पिनान,डाबला,भगत का बांस, ओडपुर,पाटन,लपाला सहित अनेक गांव के लोगो ने जयंती में भाग लिया। गढी़ सवाई राम कस्बे में जयंती प्रातः 8:00 बजे श्रीमती भारती बैरवा ने फीता काट कर व जन्मदिन का केक काट कर ठेकेडीन बैरवा मोहल्ले से जयंती को प्रारंभ किया। जयंती मेंन मार्केट,बस स्टैंड से होकर अंबेडकर मूर्ति पर समापन हुई। जयंती में डॉ भीमराव अंबेडकर व बुद्ध भगवान की भव्य झांकिया सजाकर डीजे व बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जयंती मे महिला पुरुष व बच्चे नाचते हुए बुद्ध भगवान अंबेडकर के जय कारे लगाते हुए चलते रहे थे। शोभा यात्रा में समाज की दसवीं बोर्ड में टॉपर बालिका दीपशिखा 85 प्रतिशत व 12वीं बोर्ड में मीनाक्षी 80 प्रतिशत को घोड़ी पर बैठा कर शोभा यात्रा को निकाला गया।जयंती अंबेडकर मूर्ति स्थल पर पहुंची। वहां समाज के लोगो ने व सांसद प्रत्याशी भूपेंद्र यादव,विधायक प्रत्याशीबना राम मीणा,मंहत प्रकाश दास महाराज,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,विधायक मांगीलाल मीणा,सुनीता मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा ने माला पहनाई। रात्रि में घर घर पर रोशनी की गई। घर घर मे मिठाइ व पकवान बनाया गया व बाबा साहब अम्बेडकर कि मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रैली में भारती बैरवा सरपंच,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल बैरवा, सरपंच प्रतिनिधि धर्मचंद,अध्यक्ष बंटी,डॉक्टर अंकित बैरवा,उपाध्यक्ष बंसीलाल व प्यारेलाल कुंडारिया,आनंदी मास्टर, बृजमोहन बाबूजी,रामदयाल, मुरारी लाल,सूरज प्रसाद,मुकेश,कैलाश, रिंकू एडवोकेट,बनवारी मास्टर, मनोज कुमार,रामजीलाल,नरेंद्र, राजेंद्र,प्रभु दयाल,रामजीवन साहित हजारों की तादाद में समाज के लोग उपस्थित रहे।

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।