Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने काम्बिंग गस्त के दौरान दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां जैसे जिला बदर, एनएसए आदि की कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़, वाहनों की चैकिंग, क्षेत्र के गुण्डा बदमशों की चैकिंग, जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14.04.2024 को कॉम्बिंग गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना पर बैलट घाट कटनी निवासी अंकुश पिता रविन्द्र गोस्वामी एवं शुभम पिता बजरंगी गोस्वामी जिनके विरूद्ध पूर्व में जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा 04-04 माह का जिला बदर आदेश जारी किया गया था, जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 306/24 एवं अप. क्र. 307/24 धारा 188 भादवि. 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही है ताकि शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

कार्यवाही में विशेष भूमिका :- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा व उनकी टीम उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह, रामचंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक विजय शंकर गिरी, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेष चंद की अहम भूमिका रही

रिपोर्टर संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया ब्यूरो चीफ कटनी