कार्यवाही बरही पुलिस द्वारा 
वाहन चेकिंग के दौरान SST नाके पर बरही पुलिस द्वारा की गई सायरन हूटर पर कार्यवाही
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा सभी थाना प्रभारियों को वाहन चैकिंग एवम सायरन हूटर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में थाना बरही द्वारा आज दिनांक 17.04.24 को वाहन चैकिंग एव चालानी कार्यवाही के दौरान एक कार क्र. CG 10 FA 3498 में सायरन हूटर लगे पाए जाने पर जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर उक्त कार को मोटरव्हीकल एक्ट की धारा 185(4) के तहत मौके पर ही 3000/– जुर्माना किया गया एवम मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं मैं कुल 31 चालान किए गए जिसमें कुल 16000/ रुपए समन शुल्क वसूला गया ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , स.उ.निरी.दिनेश गौतम , एवं आरक्षक विवेक श्रीवस्तव आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह आरक्षक सतीश सिंह आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही
रिपोर्टर सुजीत परोहा बरही

More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’