लोकेशन – मुरैना
व्यय प्रेक्षक श्री धनंजय बेंकट कदम ने किया शिकायत सेल, सी-विजिल और 1950 कंट्रोल रूम का अवलोकन

मुरैना 19 अप्रैल, 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक श्री धनंजय बेंकट कदम ने शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत सेल, सी-विजिल और 1950 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं सी-विजिल एप के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
व्यय प्रेक्षक श्री धनंजय बेंकट कदम ने शिकायत सेल, सी-विजिल और 1950 कंट्रोल रूम में पहुंचकर सभी कम्प्यूटरों पर मोबाइल से फोन लगवाकर डमी के रूप में शिकायत दर्ज कराई और उसका अपने समक्ष में ही किस प्रकार शिकायत निराकरण होता है, के संबंध में विस्तार से अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल से 1950 पर कॉल करके देखा। इस बाद उन्होंने शिकायत सेल में जिले के संचालित 16 सीसीटीव्ही कैमरे के संचालन की गतिविधियों को भी लैपटॉप के माध्यम से देखा।
मुरैना से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है