लोकेशन – सींगपुरा

ग्राम पंचायत सींगपुरा में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओंको किया जागरूक
मुरैना 21 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देश पर जिले में स्वीप की गतिवधियां संचालित की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बाह श्रीमती सुमन चक चौहान के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना पोरसा की परियोजना अधिकारी सपना यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सींगपुरा में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिससे सभी मतदाता अपने मत का शतप्रतिशत मतदान करे। मानव श्रृंखला में सींगपुरा ग्राम पंचायत के साथ साथ नजदीक की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भी उपस्थित थे।
मुरैना से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…