लोकेशन – जांजगीर
लोकसभा निर्वाचन 2024 निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण*,,,,,,।
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार एवं कलेक्टर श्री आकाश आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभ्यर्थी द्वारा पृथक से बैंक खाता और उसका लेखा जोखा रखने के संबंध विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी उन्हें अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय किए जाने की सीमा तथा इनके लेखों के संधारण के संबंध में आयोग के निर्देशों की भी जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय रजिस्टर, निर्वाचन खर्चों के दैनिक लेखक के रजिस्टर, कैश तथा बैंक रजिस्टर भरने की प्रक्रिया, दैनिक लेख का रजिस्टर, कैश रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, प्राप्त चेक ड्राफ्ट भुगतान आदेश एवं निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण करने की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन खर्च, निगरानी के उद्देश्य व कानूनी प्रावधान, निर्वाचनों का संचालन, नियम, अनुवीक्षण की संरचना, उनके प्रकार एवं कार्य, लेखा समाधान बैठक, चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थी की ओर से किये गये व्यय का लेखा कैसे संधारित करना होगा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित सहित सहायक व्यय प्रेक्षक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है