लोकेशन गांव माचाड़ी-
रैणी के अस्पताल में लाइट जाने पर गर्मी से मरीजो सहित उनके परिजनों को उठानी पड़ रही है भारी परेशानिया। 
स्थानीय प्रशासन सहित जिम्मेदार अधिकारी इस बात से हैं अनजान
(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के रैणी उपखंड मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल में इन दिनों दोपहर में बार-बार लाइट गुल हो जाने से मरीजो को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर मीडिया ने रैणी एईएन से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं लाइट आ रही है। या नहीं। महेश मीणा खोहरा चौहान ने बताया कि इस तरह से जब बिजली विभाग के एईएन का तानाशाही रवैया से साफ जाहिर होता है कि जनता के प्रति इस तरह का जवाब अच्छा नहीं है। उनकी जिम्मेदारी होते हुए इनको यह बात समझ में नहीं आती की रैणी अस्पताल में मरीजों को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। तो उनका जवाब देखिए मुझे पता नहीं लाइट आ रही है या नहीं आ रही।एक अधिकारी का यह जवाब संतोष प्रद नहीं है।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट ।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?