लोकेशन मोरडोंगरी/उमरेठ*
“स्लग:मोरडोंगरी कला की बिटिया ने जिले में 9 वे स्थान पर 93% अंक प्राप्त कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित समस्त क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी में अध्ययनरत छात्रा कुमारी अंजली पवार पिता श्री दिनेश पवार माता जी श्रीमति रामदुलारी पवार
निवासी ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल मध्यप्रदेश की *कक्षा 12 वी में कृषि संकाय में 93% अंक प्राप्त कर जिले छिंदवाड़ा जिले में 9 वे नंबर पर आने* से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ छात्रा ने सभी विषयों में इस प्रकार अंक प्राप्त किये
हिन्दी में – 97,english में – 90, कृषि विज्ञान में – 94,फसल एवं उद्यानिकी में 92,पशुपालन में 92 अंक प्राप्त हुये। बिटिया कु.अंजली पवार ने इस सफलता का श्रेय संकुल प्राचार्य *श्रीमति आरती सिंह* सहित कक्षा शिक्षक एवं समस्त स्कूल के शिक्षक गणों और माता – पिता को दिया।
संवाददाता/ पंकज दुबे/उमरेठ/मोरडोंगरी/परासिया”*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है