मतदान कराने रोमांचित है, युवा मतदान दल
कटनी – मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 के तहत शासकीय प्राथमिक शाला झिंझरी कमरा नंबर 1 महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 43 के मतदान केन्द्र क्रमांक 243 को यंग मतदान केन्द्र बनाया गया है। इस मतदान केन्द्र को यंग मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है।
युवा मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी सोमनाथ पटेल ने मतदान केन्द्र में मतदान दलों और मतदाताओं के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं के प्रति खुशी जाहिर किया है। इस मतदान केन्द्र मे तैनात मतदान दल के सभी कर्मी युवा है और 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान कराने उत्सुक और रोमांचित है। युवा मतदान केन्द्र मे पी-1 के रूप मे विशाल मूलचंदानी, पी-2 चन्द्रकांत झारिया, पी-3 आशीष मिश्रा नियुक्त है।

More Stories
सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन, समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा 100 बच्चों को ड्रेस वितरण, खिल उठे नन्हे चेहरे
निगम प्रशासन की सख्ती: किराया बकाया पर तीन दुकानों में तालाबंदी