दिव्यांग बूथ के मतदान कर्मियों ने सुविधाओं को सराहा
कटनी – विधानसभा मुड़वारा के नगरीय क्षेत्र के जालपा देवी वार्ड स्थित शासकीय तिलक राष्ट्रीय स्कूल में मतदान केन्द्र क्रमांक 95 को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इस मतदान केन्द्र के सभी मतदान दल के सदस्य दिव्यांग होने के बाद भी 26 अप्रैल को मतदान कराने के प्रति उमंग और उत्साह से लबरेज है। यहां के पीठासीन अधिकारी रवि प्रसाद यादव, पी-1 राजकमल दहायत, पी-2 वीरेन्द्र कुमार पटेल और पी-3 महेन्द्र शिवहरे तथा पी-2 बी शंकरलाल तिवारी ने मतदान केन्द्र में पहुंचकर यहां उपलब्ध कराये गए पंखे, कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्थाओं, प्रसाधन और विद्युत व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। इस मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की सुविधा के लिए गर्मी और तेज धूप से बचाव के लिए टेंट, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था हेतु कुर्सियों का बेहतर इंतजाम किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग मतदान दलों के कर्मचरियों को मतदान कराने हेतु विशेष सत्र आयोजित कराकर विशेष तौर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।



More Stories
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला