Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ने युवा मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा

मतदान कर्मियों ने यहां की सुविधाओं के प्रति जताई खुशी

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने गुरूवार को प्राथमिक शाला झिंझरी स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 243 में बने युवा मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों से चर्चा की, यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस पर यहां के पीठासीन अधिकारी सोमनाथ पटेल ने मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए की गई बेहतर सुविधाओं की जानकारी दी। यहां ठहरे मतदान कर्मियों के लिए कूलर, पंखे के साथ – साथ साफ – सुथरा शौचालय और शीतल पेयजल की उपलब्धता पर मतदान कर्मियों ने खुशी जाहिर की।

इस मतदान केन्द्र में तैनात मतदान दल के सभी कर्मी युवा है और 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान कराने उत्सुक और रोमांचित है। युवा मतदान केन्द्र मे पी-1 के रूप मे विशाल मूलचंदानी, पी-2 चन्द्रकांत झारिया, पी-3 आशीष मिश्रा नियुक्त है।