कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने अपने कुठला थाना के उप निरीक्षकों के साथ लिया लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा, मतदान कर दिया मतदाता जागरूक होने का प्रमाण
कटनी। लोकतंत्र के महापर्व पर आज खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में चल रहे मतदान के दौरान कुठला थाना क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के साथ ही कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने अपने सहयोगी उप निरीक्षकों के साथ मतदान कर जागरूक मतदाता होने का प्रमाण दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के साथ ही मतदान करने पहुंचे कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने थाने में पदस्थ उप निरीक्षक विनोद सिंह एवं उप निरीक्षक केके सिंह के साथ मतदान करने के उपरांत जिले के सभी मतदाताओं से मतदान कर इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल