Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे सेक्टर मोबाइल QRT समस्त स्टाफ द्वारा के द्वारा पोलिंग बूथ ग्राम हरदुआ,कूडो, चाका, कन्हवारा, निरीक्षण किया गया

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे सेक्टर मोबाइल QRT समस्त स्टाफ द्वारा के द्वारा पोलिंग बूथ ग्राम हरदुआ,कूडो, चाका, कन्हवारा, निरीक्षण किया गया

कटनी। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया था। प्रत्येक मतदान केंद्रों में पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिसके कारण जिले से कहीं भी किसी अनहोनी घटना के घटित होने की खबर सामने नहीं आ पाई। जहां एक तरफ मतदान केंद्रों में पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी भ्रमण करके प्रत्येक मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने जिले के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करके वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक का अभिजीत कुमार रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा एवं कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील मतदान केंद्र ग्राम हरदुआ, कूडो, चाका, कन्हवारा सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान कुठला थाने का स्टाफ, सेक्टर मोबाइल टीम के अलावा अन्य बाल मौजूद रहा।