लोकेशन -मुरैना 
जिला चिकित्सालय मुरैना में आने वाले मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई मतदान करने की शपथ
मुरैना 29 अप्रैल, 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन निरंतर जारी है।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय मुरैना के ओपीडी,एस एनसीयू वार्ड में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ एवं संकल्प का आयोजन किया गया। 7 मई को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।
मुरैना से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है