लोकेशन- तहसील राजगढ़-
रैणी उपखंड क्षेत्र के गांव नांगल गंगा गुरु में लोगों ने देखा पेड़ पर एक पैंथर।

:- रैणी उपखंड क्षेत्र की डोरोली पंचायत के नांगल गंगागुरू गांव में मंगलवार को एक पैंथर पेड़ पर नजर आया। पैंथर ने दो गौवंश व एक बंदर का भी शिकार किया। प्रत्यक्षदर्शी रोहीन शर्मा ने वन विभाग के सहायक वनपाल सत्येंद्र सिंह को फोन पर पैंथर होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई। गश्ती दल तुरंत प्रभाव से अपने वाहन को लेकर नांगल गंगा गुरु गांव में पहुंच गया। वहां उपस्थित लोगों को टीम ने बताया कि यह एक एक हिंसक जानवर है सभी लोग अपने-अपने पालतू पशुओं को खुले बाडो में ना छोड़े। यह रात्रि को विचरण करता हुआ निकल जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय प्रजापत, वनपाल मनोज कुमार मीणा सहायक वनपाल सत्येंद्र सिंह,सुरेंद्र कुमार गुर्जर, व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है