*कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र किये स्थापित*
कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन एवं किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 85 गेहूं उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उपार्जित गेहूं की भंडारण व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दो गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र का निर्धारण किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी किये गये आदेश अनुसार तहसील स्लीमनाबाद स्थित उपार्जन केन्द्र तेवरी ,संस्था प्राथमिक कृषि साख समिति के लिए तिवारी ब्रदर्स वेयरहाउस तेवरी को उपार्जन केंद्र स्थापित किया गया है। इसी तरह तहसील बड़वारा में उपार्जन केन्द्र अमाड़ी, प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी अमाड़ी संस्था हेतु मार्कफेड गोदाम मझगवां को गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र स्थापित किया है।

More Stories
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल
भागवत सुनने गई नाबालिग का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद हाईवे पर छोड़ा; पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज