ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री प्रसाद ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
=============
कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने शनिवार की शाम कृषि उपज मंडी पहरुआ में विधानसभावार बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और यहां पर ड्यूटी पर तैनात कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को जरुरी दिशा- निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन–2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र शहडोल एवं संसदीय क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत आने वाली जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को यहाँ सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने यहाँ 24 घंटे अधिकारियों की लगाई गई शिफ़्टवार ड्यूटी, विजिटर पंजी का भी अवलोकन किया।




More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल