◼️गेंहूं एवं दाल स्टॉक की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के संबंध में व्यापारियों की बैठक आज
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
➡️ कटनी – भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल (https://evegoils.nic.in/wheat/Login/html) पर जिले के व्यापारियों द्वारा गेंहूं स्टॉक की जानकारी तथा तुअर और उड़द पर स्टॉक सीमा निर्धारित किये जाने तथा तुअर और उडद के साथ मसूर के स्टॉक की जमाखोरी को रोकनें के संबंध में भारत सरकार के ऑनलाईन पोर्टल https://cainfoweb.nic.in/psp/Login पर व्यापारियों द्वारा दालों के स्टॉक की जानकारी प्रति शुक्रवार धोषित को घोषित की जानी है। इस संबंध में कृषि उपज मंडी एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन में पंजीकृत समस्त गेंहूं व्यापारियों की बैठक गुरूवार 9 मई को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार नें अध्यक्ष गेंहूं व्यापारी संघ, अध्यक्ष तुअर, उड़द, चना, मूंग, मसूर दाल एसोसिएशन एवं समस्त गेंहूं तथा तुअर, उड़द, चना, मूंग, मसूर व्यापारियों को आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।



More Stories
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल