Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

◼️जिले तहसीलों में अब तक 67 हजार 133 मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

◼️56 हजार 433 मैट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका परिवहन

◼️उपार्जन कार्य में तहसील बहोरीबंद अव्वल

➡️ कटनी – रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिले समस्त तहसीलों में स्थापित 85 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से बुधवार 8 मई तक की अवधि में कुल 67 हजार 133 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाकर 56 हजार 433 मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों मे उपार्जन का कार्य जारी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जित उपज का अविलंब परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपार्जन केंद्रों मे आवक रजिस्टर संधारित करने के साथ ही उपार्जन केंद्रों के लिये जारी नीति-निर्देशों के तहत केंद्रों मे छन्ना, पंखा, मॉइश्चर मीटर, परखी, तिरपाल एवं कृषकों के बैठने के लिए छायादार व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही राजस्व, खाद्य विभाग के अधिकारियों को निरंतर भ्रमण कर खरीदी केन्द्रों में कार्य का जायजा लेने के निर्देश दिए है।

उपार्जन एवं परिवहन में बहोरीबंद निरंतर अव्वल जिले की समस्त तहसीलों मंे किये जा रहे उपार्जन कार्य मे बुधवार 8 मई की स्थिति मंे तहसील बहोरीबंद निरंतर बढत बनाए हुए है। तहसील बहोरीबंद मे अब तक कुल 3669 किसानों से 23 हजार 675 मैट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन कार्य किया जा चुका है इसमंे से 20 हजार 519 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर काबिज तहसील ढीमरखेड़ा मे 3214 किसानों से 18 हजार 476 मैट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन किया जाकर 16 हजार 806 मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।

तीसरे नंबर पर तहसील स्लीमनाबाद द्वारा 1030 किसानों से कुल 7 हजार 76 मैट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन किया जाकर 6 हजार 457 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। वहीं चौथे नंबर पर तहसील विजयराघवगढ़ में 758 किसानों से 5 हजार 539 मैट्रिक टन की खरीदी की जाकर 3 हजार 501 मैट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। इसी प्रकार पांचवे नंबर पर तहसील रीठी द्वारा 748 किसानों से 4 हजार 257 मैट्रिक टन उपार्जित किया जाकर 2 हजार 707 मैट्रिक टन गेंहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। छठवे नंबर पर तहसील बरही द्वारा 749 किसानों से 3 हजार 709 मैट्रिक टन की खरीदी उपरांत 2 हजार 342 मैट्रिक टन का परिवहन कार्य किया जा चुका है। वहीं सातवे नंबर पर तहसील कटनी में 381 किसानों से 2 हजार 580 मैट्रिक टन की खरीदी उपरांत दो हजार 568 मैट्रिक टन का उपर्जन के साथ ही बड़वारा तहसील में 8 मई की स्थिति मंे कुल 334 किसानों से 1821 मैट्रिक टन गेंहूूं का उपार्जन किया जाकर 1 हजार 533 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन किया जा चुका है