डेंगू दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ
हरदा
16 मई 2024
जन समुदाय में डेंगू के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिये राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के प्रति जनजागरूकता एवं बचाव के संबंध में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है। हर साल हजारों लोगों को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है। उन्होने कहा कि आम जन के सहयोग से इस बिमारी पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू से बचाव के लिये शपथ भी दिलाई।


हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?