आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन प्रसाद तिवारी निवासी हीरागंज कटनी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, आरोपी की तलाश पताशाजी के हरसंभव सार्थक प्रयास किए गए, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹45,000/- रुपए के नगद इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
उक्त परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 20.05.2024 को शाम 5:30 बजे आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन प्रसाद तिवारी निवासी हीरागंज कटनी की गिरफ्तारी के संबंध में
आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में बैठक ली गई। उक्त बैठक में डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस
अधीक्षक कटनी, रितेश कुमार शिव नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर, प्रभात शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी, निरीक्षक आशीष शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं निरीक्षक संजीव त्रिपाठी थाना प्रभारी जबलपुर उपस्थित रहे!
पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल