कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
कटनी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने बुधवार की शाम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक -चौबंद रखने के निर्देश दिए।
कृषि उपज मंडी पहरूआ में बनाये गए स्ट्रांग में कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीसीटीवी व रिकार्डिंग और एल ई डी टीवी स्क्रीन सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर स्ट्रांग रूम के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों का शत- प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां निरीक्षण पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
More Stories
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल
समर्थ युवा शक्ति भारत ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद पर किया मनोनीत
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश