लोकेशन – उमरेठ
उमरेठ पुलिस द्वारा बिना हेलमेट बाले वाहन चालकों पर की गई कार्यावाही हेलमेट लगाने हेतु दी गई समझाईस

थाना उमरेठ जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु टू व्हीलर वाहन चालकों एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के संबंध में समझाईस दी गई यातायात के सांकेतिक चिन्हों का पालन करने हेतु बताया गया एवं वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु बताया गया ,टू व्हीलर वाहनों को हेलमेट आवश्यक रूप से लगाने हेतु एवं फोर व्हीलर वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने हेतु समझाइए दी गई एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 41 चालान काटे गए जिनसे संमन शुल्क राशि 15,800 रूपये के चालान काटे गए संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उमरेठ विजय राव माहोरे स.उ.नि गोपाल सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक नितेश ठाकुर ,नारायण सिंह उईके आरक्षक हरिश्चंद्र यादव ,जगदीश धुर्वे
उमरेठ से पंकज दुबे की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…