लोकेशन जयपुर
शिकायतों पर रेस्पॉन्स टाइम न्यूनतम कर आमजन को राहत प्रदान करें एजेंसियां- जिला कलक्टर
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक

*- जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मानसून पूर्व तैयारी पूरी करने के दिये निर्देश*
*जयपुर, 03 जून।* आमजन से जुड़े सभी विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारी जल्द से जल्द मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी करें एवं नागरिकों द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों पर रेस्पॉन्स टाइम न्यूनतम करें ताकि प्रभावितों तक त्वरित राहत पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जा सके। यह कहना है जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित का।
श्री राजपुरोहित ने यह बात सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय नियंत्रण कक्ष को और अधिक प्रभावी बनाने, पर्याप्त संसाधन जुटाने, मिट्टी के कट्टे, मडपंप सहित उपलब्ध संसाधनों की जांच करने, सामुदायिक केन्द्रों में जरूरी इंतजाम जुटाने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने, हाईवे की स्लिप लेन की मरम्मत, खुले विद्युत बॉक्स को बंद करवाने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने मानसून से पहले जल्द से जल्द नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने, जल भराव के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एंटी मलेरिया एक्टिविटी शुरू करने, सड़कों के गढ्ढे भरने, पेचवर्क करवाने, जर्जर भवनों की मरम्मत करवाने, झुके हुए पेड़ों एवं बिजली के खंबों का निस्तारण करवाने, सिवरेज होल पर ढक्कन लगवाने, नेवटा, केवटा एवं चंदलाई सहित अन्य बांधों पर मुस्तैदी बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री सुरेश कुमार नवल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्रीमती शैफाली कुशवाहा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री लोकेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री अलका विश्नोई, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर मेट्रो, बीएसएनएल, पुलिस विभाग, रसद विभाग, शिक्षा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्थान रिपोर्टर प्रियंका माली

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.