Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – भिण्ड

 

ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री मोदी जी का तीसरा कार्यकालःअतुल रमेश पाठक

भिंड : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश ने पुनः प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास किया है। देश में 62 वर्षों के बाद लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे हैं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अनेकों विकास कार्य हुए हैं, देश के प्रभाव का डंका पूरी दुनिया में बजा है।

इन विकास के कार्यों से हमारा मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है, नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन योजना समेत अनेकों योजनाओं का सीधा-सीधा लाभार्थी तक पहुंच रहा है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार देश में चल रहे विकास रूपी पहिए को रुकने नहीं देगी और देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहेगा।

युवा नेता पाठक ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए मतदान किया है और भिंड दतिया लोकसभा के मतदाताओं के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार सांसद संध्या राय ने जीत दर्ज की। सांसद संध्या राय की यह जीत उनकी सरलता, सौम्यता, कर्मठता, ईमानदारी के साथ मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के साथ भाजपा के प्रदेश एवं जिला संगठन के एक एक कार्यकर्ताओं के जमीनी कार्य की जीत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विकास पुरुष हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ाया है।

 

भिण्ड से विजय कुमार की रिपोर्ट