Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह कि नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार 

लोकेशन – छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा

 

अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह कि नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार

 

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश प्रताप शाह की मंगलवार को विजय संकल्प नामांकन रैली एवं स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित आमसभा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिले के सांसद विवेक बंटी साहू संबोधित करेंगे ।

जानकारी देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी एवं भाजपा ज़िला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विजय संकल्प रैली में भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार,मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पीएचई मंत्री संपतिया उईके,भाजपा ज़िलाध्यक्ष शेषराव यादव, ज़िला प्रभारी संतोष पारिक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर सहित दिग्गज भाजपा नेता उपचुनाव का विजय शंखनाद करेंगे ।

 

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया मुख्यमंत्री जी का प्रातः 11:00 हेलीकाप्टर से अमरवाड़ा आगमन होगा, तत्पश्चात् हैलीपैड से 11:15 बजे ग्राम चनेरी में दिवंगत जनपद अध्यक्ष निलेश कंगाली के निवास पहुँचकर श्रद्धांजली अर्पित करेंगे । मुख्यमंत्री एवम् भाजपा नेता प्रातः11:30 बजे स्टेडियम ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे ।

 

छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट