लोकेशन – जयपुर
राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2024 की तैयारियां अंतिम चरण में

*- जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने लिया तैयारियों का जायजा*
*जयपुर, 18 जून।* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनन्द शर्मा ने बताया कि इस की तैयारियों के विषय में ग्राम पंचायत एवं तहसील मुख्यालयों के साथ ही जिला मुख्यालयों पर उपस्थित समस्त औषधालय, चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं अधीनस्थ स्टाफ द्वारा प्रतिदिन योग प्रशिक्षकों से योगाभ्यास करवाया जा रहा है। वहीं, विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में योगाभ्यास हेतु लाने के प्रयास किये जा रहे है। इस हेतु आवश्यक संसाधनों की तैयारियां की जा रही है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक डॉ. सीतेश्वर भारद्वाज ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आमजन को योग से जोड़ने एवं उन्हें योगाभ्यास करवाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
जयपुर से प्रियंका की रिपोर्ट

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.