लोकेशन – आष्टा
होटल व्यापारी संघ के संरक्षक एवं कोर कमेटी द्वारा होटल व्यापारी संघ मेन के सौरभ अशोक रुणवाल शीतल स्वीट्स निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

मंगलवार 18 जून को होटल व्यापारी संघ मेन की कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ संरक्षक धनरुपमल जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से युवा सौरभ अशोक रुणवाल गोलू को अध्यक्ष चुना गया।
होटल व्यापारी संघ के संरक्षक एवं कोर कमेटी द्वारा होटल व्यापारी संघ मेन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध श्री सौरभ अशोक रुणवाल शीतल स्वीट्स को होटल व्यापारी संघ मेन का अध्यक्ष चुना गया ।बैठक में होटल एसोसिएसन के वरिष्ठ संरक्षक धनरुपमल जैन, मुकेश जैन ,नरेश भाई लक्ष्मी स्वीट्स, दिलीप वशिष्ट , नरेश खत्री , मुकेश मेवाड़ा ,नानू राठौड़ जय दुर्गा होटल , लोकेंद्र वशिष्ट , स्वरूप बीकानेर , कैलाश जय धर्मराज , भानु मेवाड़ , दीपक मेवाड़ , परमानंद विश्वकर्मा, स्नेहलता अशोक शीतल , किशोर वशिष्ट, पवन श्रीश्रीमाल, सुनील मेवाड़ा आदि ने सौरभ रुणवाल को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।इस अवसर पर नगर के होटल व्यापारी संघ के संरक्षक एवं जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार गणों द्वारा भी होटल व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष भाई सौरभ रुणवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की।
आष्टा से किरण रांका की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है