Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – मैहर

 

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश तिवारी से जीतनगर ग्राम के ग्रामीणों ने बताई समस्या

 

मैहर का जीतनगर ग्राम जिला पंचायत सदस्य श्री मती जयंती महेश तिवारी जी का गांव है आज भ्रमण के दौरान जीतनगर के लोगो ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुये बताया की हमारे गांव में ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से शराब दुकान खोल दी गई है जो की हनुमान जी के मंदिर के पास बरा के पेड़ के पास मुख्य बस्ती में साहू जी के मकान में भाटिया ने खुलेआम अवैध हाऊली खोल रखी है, जिसमे देशी अंग्रेजी बीयर हर तरह की शराब दिनभर बेची जाती है ठेकेदार का एक लड़का बकायदा शराब बेचता है छोटे छोटे बच्चे, बच्चियां, महिलाएं हम सब का मोहल्ले में जीना दुस्वार हो गया है यहां जामवाड़ा लगता है मंदिर में पूजा करने नही जा सकते है!

साथ ही ग्रामीणों और कुछ पंचों द्वारा सरपंच आशा बाई कोल व उनके पति मुन्नी लाल कोल द्वारा अवैध तरीके से बिगहरी केंद्रीय विद्यालय के बगल से आबादी भूमि में बिना किसी की जानकारी और ग्राम सभा में अनुमोदन कराये वगैर भेदभाव करते हुये पैसे लेकर मनमानी तरीके से अपने करीबियों को वहा प्लॉट आवंटित करने का भी आरोप लगाया और जांच कराने की मांग की साथ ही बताया की शासन की योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को नही दिलाया जा रहा सरपंच सचिव रोजगार सहायक सब मिलकर पैसे लेकर भूमि का वंटन कर रहें है जिस पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बुधवार सुबह 11 बजे सभी को कलेक्टर कार्यलय पहुंचकर लिखित में जिला कलेक्टर को अवगत कराने को कहा है और ग्रामीणों को अस्वस्थ कराते हुये कहा की तत्काल कार्यवाही होगी कोई भी अवैध काम गांव में संचालित नही होने दिया साथ ही पात्र व्यक्तियो को ही सरकार की संचालित योजना का लाभ दिलाया जायेगा सरपंच द्वारा की गई गड़बड़ी की उच्च अधिकारीयों से जांच कर कार्यवाही कराई जायेगी।

 

मैहर जिला से गगन पांडे की खास रिपोर्ट